प्रश्न 1- निम्न कथन सत्य है अथवा असत्य
उत्तर1-
- एककोशिक जीव ने एक ही कोशिका होती है। (सत्य)
- पेशी कोशिका शाखान्वित होती है। (असत्य)
- किसी जीव की मूल संरचना अंग है। (असत्य)
- अमीबा की आकृति अनियमित होती है। (सत्य)
प्रश्न 2- मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या किया जाता है?
उत्तर 2- तंत्रिका कोशिका संदेशों को प्राप्त करती है और स्थानांतरित करती है, जिससे शरीर के विभिन्न भागों के काम को नियंत्रित करने और समन्वय करने में मदद मिलती है।
प्रश्न 3: निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए-
1.कोशिका द्रव्य
2.कोशिका का केंद्रक
उत्तर 3-
1.कोशिका द्रव्य-केंद्रक और कोशिका झिल्ली के बीच जैली जैसा पदार्थ कोशिका द्रव्य कहलाता है। कोशिका के अन्य संघटक अथवा कोशिकांग जैसे: राइबोसोम, माइटोकोंड्रिया, गाल्जीकाय आदि कोशिका द्रव्य मे ही पाए जाते हैं। यह कोशिका अंगों के बीच पदार्थों के विनिमय और भंडारण में मदद करता है। अधिकांश उपापचयी गतिविधियाँ कोशिका द्रव्य के अंदर होती हैं।
2.कोशिका का केंद्रक- यह गोलाकार होता है तथा कोशिका के मध्य भाग में स्थित होता है। यह जीवित कोशिका का एक महत्वपूर्ण घटक है। इसे सूक्ष्मदर्शी की मदद से आसानी से चिह्नित और देखा जा सकता है। केंद्रक कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग रहता है जिसे केंद्रक झिल्ली अथवा केन्द्रावरण कहते है। यह झिल्ली भी सरंध्र होती है तथा कोशिका द्रव्य और केंद्रक के बीच पदार्थो के आवागमन को नियंत्रित करती है। केंद्रक में एक छोटी सघन संरचना होती है जिसे केन्द्रिका अथवा न्यूक्लिओलस कहा जाता है। इसके अतिरिक्त केंद्रक में धागे के समान संरचनाएँ भी होती है जो क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहलाते है। यह जीन के धारक है तथा आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते है।
प्रश्न 4.
कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं?
उत्तर:
कोशिका के कोशिका द्रव्य में कोशिकांग पाए जाते है।
प्रश्न 5.
पादप कोशिका एवं जन्तु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अन्तर लिखिए।
अथवा
जन्तु कोशिका एवं वनस्पति कोशिका की तुलना नामांकित चित्रों की सहायता से कीजिए।
उत्तर:
पादप कोशिका
1.इसमें कोशिका झिल्ली के बाहर की ओर कोशिकीय भित्ति पाई जाती है, जो सेल्यूलोज की बनी होती है।
2.रिक्तिकाएँबड़ी तथा प्रमुख होती है।
3.प्लैस्टिड उपस्थित होते है।
जंतु कोशिका
1.यह कोशिका झिल्ली द्वारा घिरी होती है। यह प्रोटीनयुक्त होती कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है।
2.रिक्तिका अनुपस्थित या होती हैं। छोटी होती है।
3.प्लॅस्टिड अनुपस्थित होते है।
प्रश्न 6.
यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अन्तर लिखिए।
उत्तर:
यूकैरियोट्स
1.इनमें सुसंगठित केन्द्रक पाया जाता है तथा केन्द्रक झिल्लीयुक्त होता है।
2.कोशिकांग झिल्ली द्वारा परिबद्ध होते हैं।
3.उदाहरण: (1) प्याज की झिल्ली
(2) गाल की कोशिकाएँ
प्रश्न 7.
कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं? उनका कार्य बताइए।
उत्तर:
कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र केन्द्रक में पाए जाते हैं।
क्रोमोसोम के कार्य:
1.जीन के धारक
2.आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में 3.स्थानान्तरित करना कोशिका विभाजन में सहायक।
प्रश्न 8.
'सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है।' समझाइए।
उत्तर:
सजीवों के शरीर का निर्माण कोशिकाओं से होता है। इस कारण कोशिका को संरचनात्मक इकाई कहते हैं। प्रत्येक सजीव कोशिका में जैविक कार्यों को करने की क्षमता होती है। एक कोशिकीय जीवों में समस्त जैविक क्रियाओं को एक ही कोशिका सम्पन्न करती है। इसके विपरीत बहुकोशिकीय जीवों में कोशिकाएँ निश्चित कार्य को करने के लिए विशिष्टीकृत हो जाती हैं। कोशिकाएँ कोशिकांगों (Organelles) के कारण विशिष्ट कार्य करती हैं। इस कारण कोशिका को सजीवों की मूलभूत संरचनात्मक इकाई कहते हैं।
प्रश्न 9.
बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलबक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर:
क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही पाए जाते हैं क्योंकि पौधों की पत्तियों के क्लोरोप्लास्ट में उपस्थित क्लोरोफिल प्रकाश संश्लेषण (भोजन बनाने का प्रक्रम) के लिए आवश्यक है।
प्रश्न 10.
दी गई शब्द पहेली को पूरा कीजिए
बाई से दाई ओर
(4) यह कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग होता है।
(3) कोशिका द्रव्य के बीच रिक्त स्थान।
(1) सजीवों की मूलभूत संरचनात्मक इकाई।
ऊपर से नीचे की ओर
(2) यह प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है।
(1) कोशिका झिल्ली और केन्द्रक झिल्ली के बीच का पदार्थ।
🙋🙋Presented by :- Rajkumar uikey 🙋🙋
Comments
Post a Comment